20 मई 2022

पाकिस्तानी सेना ने बलोच महिलाओं महिलाओं को अगवा करना शुरू कर दिया है ? #savebalochwomen

पाकिस्तान आर्मी बलूच महिलाओं को भी अगवा करने लगी है? इस बात की पतासाजी करने पर पता चलता है कि
बलूच एक्टिविस्ट इन दिनों एक # चला रहे हैं - "#savebalochwomen"
एएनआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में इन दिनों बलूच महिलाओं को पाकिस्तानी आर्मी द्वारा बंधक बनाकर अज्ञात जगह पर ले जाया जाने लगा है । इस संदर्भ में ट्विटर स्पेस पर चर्चा करते हुए बलोच एक्टिविस्ट हमीदा ने बताया कि-" शहजादी नामक एक ऐसी महिला है जिसका 6 दिन का बच्चा है उसे भी अगवा किया गया है, इसके अलावा हबीबा नूरजहां शाहबानो आदि महिलाओं को भी अगवा करने तथा लापता करने के समाचार ज्ञात होते हैं।
   इस संबंध में पश्चिमी देशों के मीडिया में पाकिस्तान में महिलाओं के अधिकार के उल्लंघन को लेकर कोई रिपोर्ट पेश नहीं की गई। भारत में जरा जरा सी घटनाओं को लेकर बीबीसी लंबी चौड़ी रिपोर्ट पेश करने में संकोच नहीं करता परंतु आज पिछले 1 हफ्ते से पाकिस्तान में हो रही महिलाओं के आर्मी द्वारा अपहरण पर बीबीसी जैसा मीडिया घराना चुप क्यों है?
   बलूचिस्तान की आजादी के एक्टिविस्ट  ट्विटर पर #savebalochwomen अभियान चला रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि विश्व मीडिया इस मुद्दे को प्रमुखता से रखें परंतु यह सच है कि बलूचिस्तान के लिए खास तौर पर बलूच महिलाओं के लिए विश्व का मीडिया चुप्पी साध कर बैठा है।
   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कँवल ताल में एक अकेला संबंधों की रास खोजता !
आज त्राण फैलाके अपने ,तिनके-तिनके पास रोकता !!
बहता दरिया चुहलबाज़ सा, तिनका तिनका छिना कँवल से !
दौड़ लगा देता है पागल कभी त्राण-मृणाल मसल के !
सबका यूं वो प्रिय सरोज है , उसे दर्द क्या कौन सोचता !!