Ad

आग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

11 अप्रैल 2010

माचिस की तीली के ऊपर बिटिया की पलती आग:भाग एक

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiSP-V-iVoIQcasriH1KlmYu-VB-t4d8SbNhzQYWoRCUFfTPR8nhMEArV4UF50G9HrZRHLflSIHj2AfOvr9AP0nBe3ZvsH6Sd5zvf_8eaZSffvCIFWgjNFmL_pObpTNhwkR1RxaFRVYfcY/s400/untitled.bmp

माचिस की तीली के ऊपर
बिटिया की पलती आग
यौवन की दहलीज़ पे जाके
बनती संज्ञा जलती आग
************************
सभ्य न थे जब हम वनचारी
था हम सबका एक धरम
शब्द न थे संवादों को तब
नयन सुझाते स्वांस मरम .
हां वो जीवन शुरू शुरू का
पुण्य न था न पापी दाग...!
*************************
खेल खेल में वनचारी ने
प्रस्तर-प्रस्तर टकराए
देख के चमकीले तिनके वो
घबराये फिर मुस्काये
बढा साहसी अपना बाबा
अपने हाथौं से झेली  आग...!
***********************
फिर क्या सूझा जाने उनको
समझी आग से नाते दारी .
पहिया बना  लुडकता पत्थर
बना आदमी पूर्ण शिकारी .
मृगया कर वो देह भूनता
बन गई जीवन साथी आग ...!
***********************
        क्रमश: जारी

कितना असरदार

Free Page Rank Tool

यह ब्लॉग खोजें