बेसबब -बेवज़ह न कथन कीजिये.
कहिये थोड़ा, बहुत पर जतन कीजिये
!
हर जगह सर
झुकाना बुरी बात है…
सच जहां हो वहां ही नमन कीजिये
!!
यूं ही फ़ूलों का कब तक करोगे
दमन
कभी भीष्मशैया –शयन कीजिये…!!
कम हुई जो हवन में समिधा कभी -
खु़द को समिधा बनाके हवन कीजिये !!
गिरीश बिल्लोरे
’मुकुल’