.jpg)
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ब्लॉगस्पाट एवं अन्य साइट्स पर ब्लॉग लिखने वालों के प्रोत्साहन हेतु संसद में ब्लॉग अधिनियम लाने जा रही है . चूंकि ब्लागिंग एक अन्तरराष्ट्रीय विषय अतएव ब्लागवीरों की एक कमेटी का गठन किया जावेगा,कमेटी में सर्वाधिक टिप्पणी कराने वाले ब्लॉगर को शामिल किया जावेगा. किंतु अधिनियम के मसौदे पर विचार पूर्व ही इस बात को लेकर विवाद हो गया कि :- सर्वाधिक टिप्पणी पाने वालों को कमेटी का प्रधान बनाया जावे ,
बहरहाल जब आगे का हाल मुझे उक्त सूत्र दे रहा था कि मेरी पत्नी ने मुझे झिड़की देकर जगाया : देर रात तक ब्लागिंग करते हो सुबह आठ बजे तक सोते रहते हो , नौकरी का होश है कि नहीं ....
बहरहाल जब आगे का हाल मुझे उक्त सूत्र दे रहा था कि मेरी पत्नी ने मुझे झिड़की देकर जगाया : देर रात तक ब्लागिंग करते हो सुबह आठ बजे तक सोते रहते हो , नौकरी का होश है कि नहीं ....
श्रीमती के दबाव में मुझे जागना पडा किंतु सत्य तो यह है की सपना टूटने का मुझे बेहद दर्द है।