Ad

आज की रचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आज की रचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

30 अक्टू॰ 2009

नवगीत: पीले पत्तों की/पौ बारह, संजीव 'सलिल'

आज का गीत:

संजीव 'सलिल'

पीले पत्तों की
पौ बारह,
हरियाली रोती...
*
समय चक्र
बेढब आया है,
मग ने
पग को
भटकाया है.
हार तिमिर के हाथ
ज्योत्सना
निज धीरज खोती...
*
नहीं आदमी
पद प्रधान है.
हावी शर पर
अब कमान है.
गजब!
हताशा ही
आशा की फसल
मिली बोती...
*
जुही-चमेली पर
कैक्टस ने
आरक्षण पाया.
सद्गुण को
दुर्गुण ने
जब चाहा
तब बिकवाया.
कंकर को
सहेजकर हमने
फेंक दिए मोती...
*

कितना असरदार

Free Page Rank Tool

यह ब्लॉग खोजें