Ad

त्याग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
त्याग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

24 मार्च 2011

घोटालों के भीड़ तंत्र को - त्याग सिखाने आ जाओ !!


आज़ादी का मतलब मक़सद, तुम समझाने आ जाओ
घोटालों के भीड़ तंत्र को - त्याग सिखाने आ जाओ !!
****************
किसने किसको कैसे लूटा, किसने किसकी गरदन नापी
कुर्सी की लपटा-झपटी नित,सुबक रही है  जनता प्यासी  
क्योंकर तुम झूले फ़ंदे पे, ये बात  बताने आ जाओ !!
****************
भूल गये हम त्याग तुम्हारा, ये आज़ादी कैसी है..?
लाज लुटाने पे आमादा, ये आबादी कैसी है..?
क्यों कर दी तुमने आज़ादी, इन्हैं बताने आ जाओ
****************
 अपनी अपनी सबकी ढफ़ली,अपना अपना सबका राग
 एक  ओर  बुझ  ही पाती, दूजी  ओर  सुलगती  आग !
 बिखरे बिखरे इस भारत को- एक बनाने आ जाओ 
 ****************

कितना असरदार

Free Page Rank Tool

यह ब्लॉग खोजें