Ad

सूचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सूचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

18 जन॰ 2009

क्या समीर भैया की शादी की सालगिरह पर ब्लागर्स मीट

उडन तश्तरी ....:जी की शादी की बीसवीं सालगिरह का किस्सा उनको अक्सर याद आ जाता है . इस बार (शायद 28 वीं सालगिरह पर वे ) उस दिन को इस तरह व्यक्त कर रहें हैं ,
एक रात ३ बजे पति के रोने की आवाज सुनकर पत्नी की नींद खुली तो देखा, पति ड्राइंगरुम में बैठा रो रहा है. पत्नी ने कारण पूछा तो कहने लगा कि तुम्हें याद है आज से २० साल पहले, जब हमारी शादी नहीं हुई थी, तुम्हारे पिता ने हमें प्यार करते पकड़ लिया था और कहा था कि या तो मेरी लड़की से विवाह करो या मैं अपने आपको गोली मार लूँगा और हत्या का इल्जाम तुम पर आयेगा. तुमको आजीवन कारावास होगा. तो मैने तुमसे शादी कर ली थी. पत्नी ने कहाः हाँ याद है मगर इसमें रोने की क्या बात है? पति बोला: सोच रहा हूँ, आज मैं छूट गया होता जेल से.
हमारी जबलपुरिया समझ को भी दाद देनी ही होगी कि हम समझ गए और हम उनके मन को सुकून देने के लिए कल यानी 19 जनवरी 2009 को ब्लागर्स-मीट विद डिनर एट 08:15 की तैयारी में हैं . मीट शुद्ध शाकाहारी भोजनालय रूपाली इन जबलपुर में आयोजित है , जो भी भाई ब्लॉगर हैं सादर आमंत्रित हैं समय का विशेष ध्यान रखा जावे रात्रि 08:15 से होटल बंद होने के 5 मिनट पूर्व तक ताकि आपका परिवार आपकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने का कष्ट न उठाए

कितना असरदार

Free Page Rank Tool

यह ब्लॉग खोजें