Ad

mahiya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mahiya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

25 अक्टू॰ 2012

माहिया गीत मौसम के कानों में --संजीव 'सलिल'

माहिया गीत   
मौसम के कानों में
संजीव 'सलिल'
*
 
* 
मौसम के कानों में
कोयलिया बोले,
खेतों-खलिहानों में।
*
आओ! अमराई से
 
आज मिल लो गले, 
भाई और माई से।
*
आमों के दानों में,
गर्मी रस घोले,
बागों-बागानों में---
*
होरी, गारी, फगुआ
गाता है फागुन,
बच्चा, बब्बा, अगुआ।
*
 
प्राणों में, गानों में,
मस्ती है छाई,
दाना-नादानों में---
*

Acharya Sanjiv verma 'Salil'
सलिल.संजीव@जीमेल.कॉम
http://divyanarmada.blogspot.com
http://hindihindi.in

कितना असरदार

Free Page Rank Tool

यह ब्लॉग खोजें